आर पी पी न्यूज :कैम्पियरगंज, गोरखपुर।वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट - गोरखपर सोनौली मार्ग पर स्थित तहसील कैम्पियरगंज के उत्तर पोखरे व राजमार्ग पर ठेले खोमचे व फल के दुकानदारों द्वारा प्लास्टिक के गिलास,पत्तलों व सड़े गले फलो को फेक देने से सड़ांध उत्त्पन्न हो गया है जिससे यात्रियों व राहगीरों को असुविधा हो रही है।बरसात के दिनों में भयंकर बीमारी का खतरा उत्पन्न हो सकता हैं। भाजपा नेता धनन्जय मणि त्रिपाठी ने उपजिला मजिस्ट्रेट व मुकामी थाना प्रभारी से ठोस कदम उठाने की मांग किया है।

