गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 4 July 2019

RPP NEWS

दबंगों ने आशा कार्यकत्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, मंगलसूत्र भी छीना

आँख में आँसू लेकर रोती आशा कार्यकत्री
आर.पी.पी न्यूज़:(नौतनवा) महराजगज जनपद के नौतनवा  ब्लाक में स्थित रतनपुर समुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर महिला को डिलेवरी के लिए लेकर पहुंची आशा कार्यकत्री के ऊपर दबंगो ने हमला बोलकर उसे अस्पताल में ही दौड़ा दौड़ा कर पीटा | 
आर.पी.पी न्यूज़ संवाददाता द्वारा मिली खबर के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे नौतनवा विकास खंण्ड के ग्राम असुरैना टोला पुकेसर निवासी एक महिला की डिलेवरी लेकर उस गावं निवासी आशा मनोरमा चौधरी समुदायिक स्वास्थ केन्द्र रतनपुर  पहुंची और महिला को भर्ती कराने के लिए अभी पर्ची ले ही रही थी कि तभी दो युवक वहां पहुंच गए और आशा से कहने लगे कि दवा तुम मेरे मेडिकल स्टोर से खरीदोगी दूसरे यहां से खरीदोगे तो ठीक नहीं होगा।
अभी आशा कुछ कहती इसके पहले ही दोनों युवक आशा को गाली गुप्ता देने लगे जिसका उसने विरोध किया तो उसे अस्पताल परिसर में दौड़ाकर मारने पीटने लगे यहां तक कि आशा का ब्लाउज फाड़ दिया उसका मंगलसूत्र छीन लिया और उसे बुरी तरह से पीट दिया। महिला आशा ने साहस दिखाते हुए एक को दबोच लिया इसी बीच किसी ने डायल 100 नंबर को फोन कर दिया तो पुलिस भी पहुंच गई ,जबकि मौका पाकर एक आरोपी भागने में सफल हो गया।
तो वहीं इस मामले को लेकर सभीआशा कार्यकत्रीयों में काफी आक्रोश है। आशा कार्यकत्री ने नौतनवा पुलिस को तहरीर दी है और उचित कार्यवाही की मांग की है। ऐसे में एक महिला कार्यकत्री से मार पीट की घटना बड़ी ही निन्दनीय है। उत्तर  प्रदेश में लगातार दबंगों द्वारा हो रही गुंडागर्दी चरम सीमा पर है अब देखना ये होगा कि पुलिस कोई एक्शन लेती है या मौन रह कर किसी और वारदात को निहारना चाहती है। फिलहाल पीड़ित महिला ने तहरीर दे दी है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :