गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 12 July 2019

आर.पी.पी न्यूज़ महराजगंज

खनन घोटाला: आधा दर्जन और IAS अफसरों पर हो रही सीबीआई की जांच

ख़बर
राम अशीष मौर्य
आर.पी.पी न्यूज:(उत्तर प्रदेश) बुलंदशहर के पूर्व डीएम अभय सिंह, कौशल विकास निगम के पूर्व एमडी विवेक और आजमगढ़ के पुर्व सीडीओ देवी शरण उपाध्याय के यहां सीबीआई छापे के बाद यूपी के आईएएस अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल, यूपी के छह जिलों में हुए अवैध खनन की जांच कर रही सीबीआई के नजर पर आधा दर्जन और अफसर हैं। ये अफसर सपा शासन काल में बतौर जिलाधिकारी, खनन विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात थे।
सूत्रों के मुताबिक इन अफसरों में से एक प्रमुख सचिव स्तर तक के अधिकारी, दो विशेष सचिव और पूर्व में बतौर जिलाधिकारी रहे तीन अफसर शामिल हैं.सीबीआई की जांच के दायरे में फिलहाल हमीरपुर, देवरिया, फतेहपुर, कौशांबी, शामली और सिद्धार्थनगर जिले हैं. इनमें से फतेहपुर, हमीरपुर और देवरिया जिले के जिलाधिकारियों से सीबीआई न सिर्फ पूछताछ कर चुकी है बल्कि उनके घरों को भी खगाल चुकी है.।
एक दर्जन अफसरों से हो चुकी है पूछताछ
कहा जा रहा है कि अब नंबर उन अफसरों का है जो बाकी के जिलों में तैनात रहे. सीबीआई इन अफसरों को अपने जांच में शामिल कर और दो केस दर्ज कर सकती है. इतना ही नहीं सीबीआई अब तक एक दर्जन अफसरों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है.
सीबीआई की कार्रवाई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी फतेहपुर और देवरिया अवैध खनन मामले में केस दर्ज कर सकती है. सीबीआई इस मामले में केस दर्ज कर चुकी है. फिलहाल ईडी सीबीआई द्वारा दर्ज केस का अध्ययन कर रही है. गौर तलब है कि बुधवार को सीबीआई ने इन्हीं दो मामले में यूपी के 12 जगहों पर छापेमारी की थी. इसमें बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह, आईएएस विवेक और आजमगढ़ के सीडीओ देवी शरण उपाध्याय, पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

आर.पी.पी  न्यूज़ महराजगंज

About आर.पी.पी न्यूज़ महराजगंज -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :