गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 31 August 2019

RPP NEWS

7 वी आर्थिक जनगणना के लिए सीएससी संचालको का एक दिवसीय कार्यशाला का प्रशिक्षण संपन्न



आर पी पी न्यूज़ - ब्यूरो महराजगंज -डिजिटल इंडिया के अंतर्गत कार्य कर रही सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के द्वारा आज दिनाँक 31-08-2019 को सुबह 11 बजे से परतवाल   ब्लाक के सभागार में 7 वॉ आर्थिक गणना में पंजीकृत सभी वी एल ई  (सुपरवाइजर) को एक दिवसीय कार्यशाला का प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें परतवाल और पनियरा ब्लॉक के  सभी  सीएससी संचालक मौजूद रहे ।  राष्ट्रीय प्रतिदर्श एवं सर्वेक्षण विभाग के  श्री प्रशांत रतन  जी ने  सभी लोगों को  आर्थिक गणना के सभी बारीकियों को विस्तार पूर्वक बताया साथ में अपर सांख्यिकी अधिकारी श्री जैनेन्द्र कुमार जी ने  सुपरवाइजर को ग्राम पंचायतों में  गणना करने का तरीका और आर्थिक गतिविधि को  मोबाइल ऐप से करने का  तरीका बताया गया  इस मौके पर मौजूद जिला प्रबंधक प्रमोद कुमार मिश्रा  सभी सीएससी संचालकों को बताया कि जिले में सातवीं आर्थिक गणना का कार्य सितंबर माह में शुरू होना प्रस्तावित है  जो लोग आर्थिक गणना में  अपना परीक्षा पास नहीं किए हैं वह लोग आज अपनी परीक्षा पास कर ले अन्यथा  गणना कराने के लिए आप पात्र नही होंगे । साथ ही उन्होंने बताया कि सभी वी एल ई को सुपरवाइज़र बनाया गया है जिसके अंतर्गत सभी एनुमूलेटर कार्य करेंगे । गणना का कार्य पूरी तरह से डिजिटल  माध्यम से मोबाइल ऐप के माध्यम से होगा  जल्द ही आर्थिक जनगणना का कार्य शुरू किया जाएगा । जिसकी सूचना आपको आगे दी जाएगी ।
इस दौरान महबूब अली, दीपक ,अरविंद उपाध्यय ,संग्राम सिंह ,असलम, विनोद वर्मा ,संदीप   सहित तमाम वी एल ई मौजूद रहे ।*

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :