आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर - वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट -कैम्पियरगंज ,गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में अपनी 8 सूत्रीय मांगपत्र जो महा माहिम श्री राज्यपाल को संबोधित है को तहसीलदार राम अनुज को सौंपा।
ज्ञापन में नगर पंचायत पीपीगंज को नगर पालिका, जूनियर हाई स्कूल पीपीगंज प्रथम को हायर सेकंडरी स्कूल का दर्जा,पीपीगंज दक्षिणी रेल फाटक पुराना पर फ्लाईओवर निर्माण,तहसील पर ग्राम न्यायालय शुरू कराने, प्रदेश को शराबमुक्त कराने, परिवहन निगम की बसों में वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 50 प्रतिशतरियायत देने,कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली व राप्ती व रोहिन नदियों के बांधो का मरम्मत कराने की मांग शामिल है।
ज्ञापन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता बलदेव राज खन्ना,कुमारी मीना ,राधेश्याम, राजकुमार व राजकिशोर निषाद आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

