गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 7 August 2019

RPP NEWS

नहीं रहीं देश की सुषमा, दिल्ली के एम्स में लीं अंतिम साँसे, आज होंगीं पंच तत्व में विलीन

  • पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बताया बड़ी क्षति
  • एक युग का अंत
  • दिन में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने की बधाई ट्विटर पर देने वाली सुषमा स्वराज को देर शाम गंभीर हालात में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।
  • दिल्ली एम्स के डाक्टर सुषमा को बचा नही पाने पर फुट-फुट कर रोयें
  • आज होगा अंतिम संस्कार,दोपहर बारह बजे से दर्शन 

6 फरवरी 1953 - 6 अगस्त 2019
आर.पी.पी न्यूज़:(नई दिल्ली) पूर्व विदेश मंत्री रहीं सुषमा की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन, परिवाहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंच गए। बाद में जब सुषमा की मौत की खबर मिली तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां पहुंच गए। देर रात तक एम्स इमरजेंसी के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी।
पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं सुषमा स्वराज (67) का मंगलवार शाम को दिल का दौरा पड़ने निधन हो गया। रात 9:35 बजे अचेतावस्था में एम्स लाया गया था। रात 10:50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 
उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए बुधवार दोपहर 12 से 3 बजे के बीच भाजपा मुख्यालय में रखी जाएगी। इसके बाद लोधी रोड शवदाह गृह में अंतिम संस्कार होगा। 

बतौर विदेश मंत्री सोशल मीडिया पर शिकायतों के निपटारे के लिए लोकप्रिय रहीं सुषमा आखिरी दिन भी ट्वीटर पर सक्रिय थीं। निधन से करीब तीन घंटे पहले अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर संसद की मुहर लगते ही उन्होंने आखिरी ट्वीट किया था। शाम 7:23 बजे के ट्वीट में लिखा 'प्रधानमंत्री जी, आपका हार्दिक अभिनंदन। मैं जीवनभर इस दिन को देखने की प्रतिक्षा कर रही थी।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :