गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 5 August 2019

RPPNEWS

विवादित ग्रामसभा लक्ष्मीपुर देउरवां में सकुशल संपन्न हुआ नागपंचमी का त्यौहार।



आर.पी.पी.न्यूज़ : 
            चीफ ब्यूरो : महराजगंज - 
घुघली क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा लक्ष्मीपुर देउरवा में पुलिस सुरक्षा के बीच धूम धाम से मनाया गया नगपंचमी का त्योहार। लक्ष्मीपुर देउरवां में जिस घाट पर पुतरी पिटने का आयोजन किया जाता है ठीक उसी के  बगल में मदरसा और कब्रिस्तान होने की वजह से विवाद होने की आंशका थी।जिससे यह जगह अति संवेदनशील माना जाता हैं।जिससे प्रशासन पहले सतर्क  रहा। लगभग चार थानों की पुलिस कोतवाली महराजगंज ,पुरंदरपुर,कोल्हुई, बृजमनगंज की पुलिस बल के साथ महिला पुलिस भी अधिक संख्या में मौजूद रही।प्रशासन अपनी पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार दिखायी दिया। सी०ओ० सदर और उप तहसीलदार सदर के नेतृत्व में शान्ति पूर्वक आयोजन को सम्पन्न कराया गया । अधिक संख्या में महिलाएं और पुरुष ने इस आयोजन में भाग लिया। ग्राम प्रधान ब्यास तिवारी ने इस आयोजन को शांतिपूर्वक मनाने में प्रशासन का सहयोग किया।सभी ग्राम वासियो और प्रशासन के सहयोग से यह आयोजन शांतिपूर्वक सम्पन हुआ।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :