आर पी पी न्यूज: ब्यूरो - परतावल क्षेत्र के हरपुर चौक स्थित आर० के० इंटरमीडिएट कालेज में आज वृक्षा रोपण किया गया जिसमे स्कूल के प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान ने विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओ के साथ विद्यालय के प्रागण में वृक्षा रोपण किया , साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों को वृक्षा रोपण के लिए सपथ दिलाया गया की वह अपने आस पास वृक्षा रोपण करे ,सभी विद्यार्थियों को वृक्ष भी वितरित किया गया |साथ में वृक्षा रोपण से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया | इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण मौजूद रहे |


