गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 25 August 2019

RPP NEWS

धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्णा जन्माष्टमी

धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्णा जन्माष्टमी


आर पी पी न्यूज़ : परतावल  सवांददाता अभय पासवान -  भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को परतावल ब्लाक क्षेत्र के परतावल बाजार में श्री श्री कृष्ण जन्माष्टमी युवा सेवा समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार के मौके पर भव्य रूप से भगवान श्री कृष्णा की मूर्ति की स्थापना कर मनाया गया जहाँ युवा कलाकार सतीश आनन्द के भगवान श्री कृष्ण के मधुर भजनों द्वारा पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया युवा कलाकार के भजनों वो बंसी बजा गए, अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो को सुनकर श्रोतागण भक्ति के सागर में डूब गए चारो ओर उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार को कान्हा की मूर्ति को सजाने एवम पाण्डाल को सजाने के कार्यक्रम चलता रहा कृष्ण जन्माष्टमी के इस त्यौहार में दो दिनों तक भगवान की अराधना और उपासना की जायेगी परतावल ब्लाक समस्त इलाकों में भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाये जाने की धूम मची रही  है। कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन मटकी फोड़ कार्यक्रम श्री श्री कृष्ण जन्माष्टमी युवा सेवा समिति के अध्य्क्ष दुर्गेश कसौधन ,उमेश गुप्ता, नागेश कसौधन, बागेश कसौधन, तेज प्रताप,प्रदीप मोदनवाल, सूरज अग्रहरि, धर्मेंद्र मद्देशिया,किशोर मद्देशिया समेत समिति के सभी सदस्य गणों द्वारा का आयोजन परतावल बाजार के मुख्य चौराहे पर किया गया।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :