*आर.पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
बुजुर्गों में दिखा भाई बहन का प्यार
भिटौली महराजगंज
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन भिटौली क्षेत्र में परंपरागत हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई में रेशम का धागा बांध कर अपना प्यार लुटाया। गुरुवार को भाई शुभ मुहूर्त में राखी बंधवाने अपनी बहनों के घर पहुंचे। सुबह से ही बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रेशम का धागा बांध कर उनके दीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर बहनों ने भाई को तिलक लगाकर उनको मिठाई खिलाईं। भाइयों ने बहनों को रक्षा बांधने के बदले उनकी रक्षा का बचन देकर उन्हें उपहार भी दिए।तुलसीपुर निवासी 77वर्षीय सलेना शुक्ला ने भी राखी बाँध भाई को मिठाई खिला आशीर्वाद दिया। भिटौली उपनगर के अलावा क्षेत्र में भी रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के धर्मपुर,सोहरौनातिवारी,पकड़ीविशुनपुर,बांसपर नुतन, पिपर पांती तिवारी में राखी के पवित्र त्योहार को श्रद्धा और प्यार से मनाया गया। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के बाद लोगों ने खीर, पूड़ी, मालपूवा आदि परंपरागत पकवानों को छककर खाया।

