गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 23 August 2019

RPP NEWS

आधार कार्ड बनाने में धन उगाही चरम पर जनता पीड़ित ,गांव में कैम्प लगा कर बनवाया जाए आधार कार्ड

आधार कार्ड बनाने में धन उगाही चरम पर जनता पीड़ित ,गांव में कैम्प लगा कर बनवाया जाए आधार कार्ड

आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो -महराजगंज,उच्च न्यायालय ने भले ही आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी है परंतु आज भी हर स्थान पर उस की उपयोगिता बनी हुई है, ग्राहक सेवा केंद्रों से लेन देन करने बच्चों को स्कूलों में नाम लिखवाने,तथा परीक्षाओं में पंजीकरण कराने से लेकर हर जगह आज भी उसी की आवश्यकता महसूस हो रही है जिस के कारण सभी लोग  पारीशान हैं।
पहले हर सहज जनसेवा केंद्रों पर आसानी से आधार कार्ड बनाने की सुविधा निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध थी परन्तु कुछ अनियमितताओं के कारण इन से हटा कर कुछ चुनिन्दा एजेंसियों को आधार कार्ड बनाने की सुविधा दी गईं ,जिस का परिणाम आज सब के सामने है ,परतावल व आस पास के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दो तीन जगहों पर आधार कार्ड बनाने की सुविधा दी गई है लेकिन यहां भी दलाल और बिचौलिए इस क़दर हावी हैं कि आम लोग यहां आसानी से नही पहुंच पाते एक आधार कार्ड बनवाने या उस मे कुछ संशोधन कराने के लिए 400से 500 रुपये तक खर्च पड़ जा रहे है और यह सब काम धड़ल्ले से हो रहा है, न देने पर 6 से 7 महीना बाद का नम्बर व टोकन देने की बात कही जाती है, आधार कार्ड बनवाने के लिए क्षेत्र की जनता को काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है ,सब से अधिक दिक्कत छोटे बच्चों के कार्ड बनवाने में है जिन्हें परिवार के लोग लेकर कई कई दिन तक चक्कर काटने को मजबूर होते है,
परतवल क्षेत्र कि जनता  का जिलाधिकारी महराजगंज से अनुरोध है कि आधार कार्ड बनवाने हेतु नामित एजेंसीयों को क्षेत्र के ग्राम सभाओं में तिथियां  निर्धारित कर कैम्प लगाने का निर्देश दें ताकि ग्राम सभा के समस्त वंचित लोग आसानी से अपना आधार कार्ड बनवा सकें

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :