गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 25 August 2019

RPPNEWS

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गयी शोभायात्रा व मटकी फोड़ का हुआ आयोजन




*आर.पी.पी.न्यूज़ *
           संवाददाता नूर मोहम्मद : 
घुघली ब्लॉक के उपनगर भिटौली बाजार में बीती रात नौनिहालों द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी निकाली गयी । यह झांकी गाजे बाजे साथ उपनगर भिटौली बाजार स्थित दुर्गा मन्दिर से होते हुए भिटौली पुलिस चौकी से गांव,कामता रोड स्थित दुर्गा मंदिर,धरमपुर से वापस भिटौली वापस आयी ।इस दौरान बच्चों ने खूब एन्जॉय किया ।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष गौतम,रमेश जायसवाल,विनोद गुप्ता,संग्राम,आकाश,बैजनाथ,चन्दन मद्धेशिया,रवि गुप्त,सोनू चौधरी,विशाल गुप्त,बिपिन,रवि गुप्त,ऋतिक,छोटे राय,अनुज मद्धेशिया सहित तमाम ग्रामीण लोग मौजूद रहे ।
इसी क्रम में सदर तहसील के भिस्वा के टोला कोदइला में  भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में झांकी निकाली गयी। यह झांकी बाजे गाजे के साथ कोदइला ,अजमतपुर,दरौली,शिकारपुर होकर भिस्वा ग्राम मे पहुची ।इस कार्यक्रम में रामप्यारे,कैलाश,छोटेलाल,दीपक,अलख,नागेन्द्र मौर्या,नन्दलाल,प्रमोद,प्रमोद चौहान व समस्त ग्रामवासी भी शामिल रहे।
इसी क्रम में भिटौली टोला बेलहिया,सेमरा राजा,गनेशपुर टोला तुलसीपुर,धरमपुर,परसिया,सोहरौना तिवारी सहित तमाम गांवो में  भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई ।
विकास खण्ड पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना तिवारी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें युवाओं के द्वारा मीनार बनाकर मटकी तोड़ा गया । इस दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम देखने के लिए भारी भीड़ मौजूद रही।
इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज पासवान,शंशाक शेखर त्रिपाठी,श्रीकिशुन पासवान,अभय शुक्ला,पंकज,जितेंद्र,रिंकू मद्धेशिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :