गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 27 August 2019

RPP NEWS

खेत के रास्ते धनहा कर्बला पर नही जाएंगे ताज़िये, जिला प्रसाशन ने सड़क व चकरोड से रास्ता निर्धारित किया

खेत के रास्ते धनहा कर्बला पर नही जाएंगे ताज़िये,
 जिला प्रसाशन ने सड़क व चकरोड से रास्ता निर्धारित किया

आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज परतवल क्षेत्र थाना श्याम देउरवां अंतर्गत धनहा कर्बला पर पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय से दर्जन भर गांव के मोहर्रम के ताज़िये व जोलुस  खेत के रास्ते 10 मोहर्रम को धनहा कर्बला तक पहुँचते थे उस मे जहां ताज़िया उठाने वालों को काफी कठिनाई होती थी वहीं खेत मे खड़ी फसल को भी काफी नुकसान पहुंचता था,पिछले वर्ष बैजौली के एक किसान ने फ़सल की बर्बादी का हवाला देते हुए हाई कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई जिस पर न्यायाल ने खेत के रास्ते ताज़िया या कोई भी जोलुस ले जाने को अनुचित बताया ,और खेत से ताज़िया कर्बला तक नही जा सका ताज़ियादार विरोध करते हुए ताज़िया खेतों व सड़कों पर ही छोड़ कर घरों को वापस हो गए,जिस कारण पिछले वर्ष मोहर्रम का ताज़िया कई दिनों बाद कर्बला पर दफन हुआ,
इस साल जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने अग्रिम कार्यवाही करते हुए ताज़िया के रास्ते का बन्दों बस्त करते हुए एक रुट निर्धारित कर दिया है जिस के लिए लेखपाल कानूनगो,तहसीलदार एस डी एम ने मिल कर खाका बनाकर जिलाधिकारी को दे दिया है,
बताया जाता है कि बड़हरा गंजन का ताज़िया नूर गैस एजंसी सड़क से होते हुए  सोनकटिया,पहुंचेगा फिर वहां से बड़हरा व  सोनकटिया के ताज़िये  सोनकटिया प्राइमरी सकुल के पास पहुंच कर सड़क के माध्यम से झोझहिया बनारसी टोला के मध्य चकरोड से बैजौली प्राइमरी स्कूल पहुंच कर बैजौली ताज़िया अपने साथ लेकर भुट्टू के मकान के पच्छिम चकरोड होते हुए कर्बला के पास पहुंचेंगे,जब कि बुधिरामपुर तरकुलवां भटगावां,मुरकटिया,बैरिया के ताज़िहे बैरिया कब्रस्तान नहर पुल से सड़क पकड़ कर कटहिया होते हुए जंगल पिपरा ताज़िया साथ लेकर पक्की सड़क पकड़ कर धनहा कर्बला पहुंचेंगे,
जिलाधिकारी महराजगंज के इस निर्णय से किसानों के अंदर काफी खुशी देखी जा रही है साथ उन लोगों को और खुशी है जिन की ज़मीन ताज़िये के रास्ते मे पड़ने के कारण मकान नही बनवा पा रहे थे,काफी दिनों बाद इस सम्सस्या से लोगों को निजात मिली है,

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :