आर.पी.पी.न्यूज़ :
संवाददाता नूर मोहम्मद की रिपोर्ट -
*महराजगंज* -नगर चौराहे से गोरखपुर रोड पर देवेन्द्र निगम एडवोकेट और अखिलेश प्रजापति एडवोकेट अपने मोटर साइकिल से कचहरी आते समय करीब 10 बजे सुबह शयाम वस्तरालय के सामने सड़क पर जाम लगा होने के कारण रुक गये । तभी उसी समय श्याम वस्त्रालय के एक स्टाफ़ के द्वारा झाड़ू लगाया जा रहा था । झाड़ू लगाने के कारण वहाँ कुछ दूरी पर मौजूद एडवोकेट देवेंद्र निगम एवं एडवोकेट अखिलेश प्रजापति पर धूल उड़कर जाने लगा जिससे एडवोकेट अखिलेश एव देवेंद्र निगम के द्वारा मना किया गया की अभी जाम हल्का होने पर हमारे चले जाने के बाद झाड़ू लगाइये , थोड़ा रुक जाईये। तभी वह उग्र होकर भद्दी भद्दी गाली गुप्ता देने लगा और कालर पकड़कर दुकान के अन्दर खीच ले गया ।एडवोकेट अखिलेश तथा देवेंद्र ने बताया कि दुकान के मालिक विक्की जलान सहित उसके समस्त स्टाफ़ आये और गला दबा के मारने लगे और उपरी जेब से 3500 रुपये निकाल लिये और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जाऒ तुम जैसे वकीलो को बहुत देखा है। तभी कुछ अधिवक्ता और आ गए जिससे बीच-बचाव कर मामला शांत किया गया ।

