आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता असलम अंसारी -
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सिसवा से निचलौल की तरफ जा रही स्विफ्ट कार जिसमे 5 लोग सवार थे कि सामने से आ रही एक हीरो होंडा से आमने सामने टक्कर हो गई जबरदस्त टक्कर में बाइक और स्विफ्ट कार दोनों छ्तिग्रस्त हो गई,बाइक चला रहे रबिन्द्र कुमार पुत्र शिवनारायण जो ग्राम सोहरौन थाना खड्ड जिला कुशीनगर बताये जा रहे है जिसका सिसवा नगर के नौका टोला में घर है, अपने घर रहते थे,इन्हें चोट लग गई है
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र यादव हमराही पुलिसकर्मियों के साथ पहुचे और घायल रबिन्द्र कुमार को P.H.C भिजवाया ,जहा से उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।इधर छतिग्रस्त बाईक व स्विफ्ट कार को पुलिस के कोठीभार थाने ले गई।स्विफ्ट कार राजेश जयसवाल पुत्र रघुनाथ जायसवाल हिमांचल छपरा की बताई जा रही है जो अपने परिवार के साथ निचलौल की तरफ किसी कार्य हेतु जा रहे थे तब तक यह घटना हो गई ,इस घटना में स्विफ्ट कार में सवार 5 लोग में एक औरत थी जिसको चेहरे पे चोट लग गया है बाकी लोग सुरक्षित बच गए है

