आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता इरफानुल्लाह खान -महराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिलापंचायत सभागार में शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित की गयी।जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष वित्तविहीन विद्यालय प्रबंन्धक संघ के जयप्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे। जिले से आये हुए विद्यालय प्रबंन्धक एव प्रधानाचार्यो ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा।संगोष्ठी में आये हुए वित्तविहीन विद्यालय के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने 11 जनवरी 2019 के शासनादेश में पूर्व में मान्यता प्राप्त विद्यालय का जिनकी मान्यता आठवीं तक है शासनादेश के अनुसार बीस गुना बढ़े शुक्ल पर फिर से मान्यता लेने के लिये पुनर्विचार कर पूर्व मान्यता प्राप्त विद्यालयों को छूट में रखा जाए।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने संगोष्ठी में आये सभी प्रबंन्धक का स्वागत किया तथा अपने व्यक्तव्यों से सभी को भावविभोर करते हुए संदेश दिया कि महराजगंज जिले को शैक्षिक क्षेत्र में आसमान की बुलंदियों को छूने में किसी से कम नहीं है।जिले में ऐसी शिक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तय करने को कहा कि जिससे विद्यार्थी भारत का एक सफल एवं अच्छा नागरिक बन सके।कार्यक्रम में रत्नेश चंद्रा,संतोष पाण्डेय, वी के तिवारी,दुर्गेश सिंह, अजय कुमार, सतीश सिंह, यजुवेंद्र चौधरी इरफानुल्लाह आदि उपस्थित रहे ।


