गंभीर रूप से घायल मनोज
* आर. पी.पी. न्यूज़ *
संवाददाता नूर मोहम्मद :
भिटौली / सिसवां मुंशी : संवाददाता महराजगंज। मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिसवा मुंशी चौराहे पर एक मकान में बिस्मिल्लाह पुत्र दीदार उम्र 45 वर्ष चीनी गुप्ता पुत्र रामदेव उम्र 50 वर्ष मनोज पुत्र मखनू उम्र 35 वर्ष काम कर रहे थे। ये सभी व्यक्ति सिसवा मुंशी के ही निवासी बताए जाते हैं और वकील के मकान में यह तीनों व्यक्ति काम कर रहे थे । मकान मालिक भी सिसवा मुंशी का ही बताया जाता है ।बरसात के कारण दीवार कमजोर हो गई थी इससे काम करते वक्त अचानक तीनों के ऊपर दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसमें तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानी पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से इलाज के लिए महराजगंज जिला चिकित्सालय भेज दिए ।मनोज की हालत नाजुक बताई जा रही है

