*आर. पी.पी. न्यूज़ *
संवाददाता नूर मोहम्मद :
आज रॉयल एंफ़ील्ड की बुलेट x की लॉंचिंग हुयी । मुख्य अतिथि के रूप में सीओ सदर श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी मौजूद रहे । उन्होंने कहा की बाइक सवार लोग यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट ज़रूर लगाए । जिससे अपने बहुमूल्य जीवन को बचा सकेंगे । साथ ही राकेश गुप्ता ने कहा कि रॉयल एनफ़ील्ड यातायात नियम को हमेशा सबसे पहले मानती है ।
- रॉयल एनफील्ड ने एक्सेसिबिलिटी बढाई!
- रिटेल टच प्वाइन्ट्स का विस्तार किया!
- रॉयल एनफील्ड बुलेट के नए वैरियंट प्रस्तुत किये!
16 अगस्त 2019: जनपद महाराजगंज मुख्यालय के पास चौपरिया में स्थित आर०के० मोटर्स (रॉयल एनफील्ड) ने आगामी त्यौहार दशहरा एवं दिवाली में अपने ग्राहकों के लिए Bullet X 350 (KS) और Bullet X 350 (ES) नए वैरियंट में ABS के साथ लांच किया गया है, जो सबसे कम किमत में Bullet X 350 (KS) शोरुम प्राइज- रू०. 112000.00, आर.टी.ओ टैक्स.- रू०. 12230.00, इन्सुरेंस- रू०. 8726.00 आनरोड प्राइज- रू०. 132956.00 और Bullet X 350 (ES) शोरुम प्राइज रू०.126692.00, आर.टी.ओ टैक्स.- रू०. 13670.00, इन्सुरेंस- रू०. 8957.00 आनरोड प्राइज- रू०. 149319.00 है। जो लोग इच्छुक हैं और उनके पास एकमुश्त पैसे नही हैं तो वे लोग फाइनेंस पर मात्र रु०. 18000.00 (अठ्ठारह हजार) के डाउन पेमेंट पर ही रॉयल एनफील्ड की बाइक Bullet X 350 (KS) और Bullet X 350 (ES) अपने घर ले जा सकते है! Bullet X 350 की खासियत है की इसकी ब्रांडिंग अलग ही तरीके से की गई है!
मिडसाइज़ मोटरसाइकिल सेगमेंट में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड निरंतर ग्राहकों के लिए एक्सेसिबिलिटी बढाने का कार्य रही है और उन्हें मोटरसाइकिल की जीवन शैली से जोड़ रही है!
आज एक नई पहल में रॉयल एनफील्ड ने जनपद महाराजगंज के नौतनवा के तहसील रोड पर नए डीलर टचप्वाइंट्स की घोषणा की! इस आपरेशनल हुए रॉयल एनफील्ड के नए स्टूडियो स्टोर्स में रिटेल की नई पहचान होगी, जो शहरो में मौजूद डिलरशिप की है!
नए स्टूडियो स्टोर एवं नई बुलेट मोटरसाइकिल के लांच के बारे में आर.के. मोटर्स के प्रबंधक श्री राकेश गुप्ता जी ने बताया की “कस्टमर सटीस्फेकशन” हमारा मूल उद्देश्य है!
इस अवसर पर रॉयल एनफील्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक (सर्विस) उपस्थित रहे ।


