*आर.पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त,अपराध में भारी वृद्धि,चारों तरफ जंगलराज व्याप्त,बेरोजगारी,कमरतोड़ मंहगाई,किसानों की समस्याएं,भ्रष्टाचार,भ्रष्टतंत्र की सरकार ऊपर से नीचे तक बिना रिश्वत कोई कार्य नही,स्वास्थ्य सेवाएं ठप,महिलाओं के साथ छेड़खानी, बलात्कार,बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या,अपहरण की घटनाओं में बाढ़,अवस्थापना सुविधाएँ जैसे-बिजली पानी सड़क का अभाव,पार्टी के कार्यकर्ताओं की उत्पीड़न, विशेष वर्गों में लगातार हो रही हत्या,सांसद मो. आज़म खान के ऊपर फर्जी मुकदमा आदि कई गम्भीर समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी महाराजगंज का सदर तहसील मुख्यालय पर नि.जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश यादव जी के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन दिनांक 01/10/2019 को दिन में 11 बजे किया गया है। आप सभी सम्मानित पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आम जन से निवेदन है कि उक्त धरने में पहुँच कर कुम्भकर्णीय नींद में सोयी योगी मोदी की सरकार को जगाने का काम करे ।

