आर.पी.पी न्यूज़:संवाददाता:रामअशीष मौर्या: महराजगंज जिला के अन्तर्गत ग्राम व पोस्ट सवरेजी में नए कोटेदार का चयन हुआ है बता दें कि फरवरी माह में सवरेजी ग्रामसभा कोटेदार जियावन की मौत हो गई और फरवरी से ही सवरेजी ग्रामसभा की कोटा रिक्त था और तभी से ग्राम सभा सवरेजी के लोग पकड़ी ख़ुद के कोटेदार के यहा राशन मिलता था और आज सवरेजी में समस्त ग्राम वासियों के सहमति से नए कोटेदार का चयन किया गया है और जिसमें सवरेजी ग्रामसभा के निवासी 18 वर्ष की आयु तक महिला पुरुष नए कोटेदार का चयन कर सकता है और सवरेजी ग्रामसभा के प्राथमिक विद्यालय पर गांव सभी लोग इकठ्ठा हुए और नए कोटेदार चयन के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, पुलिस प्रशासन, खादय एवं रसद विभाग के अधिकारी के बीच में ग्रामसभा सवरेजी के दो उम्मीदवार आनन्द और शिव प्रकाश, दोनों लोगों के साथ रोड पर ही दो लाइन लगाकर गिनती शुरू कि जिसमें प्रत्याशी शिव प्रकाश को 385 मत मिले और आनन्द को 362 मत मिले जिसमें 23 मत से शिवप्रकाश विजयी घोषित हुए हैं विजयी हुए शिवप्रकाश को खादय एवं रसद विभाग के तरफ से प्रमाण पत्र जारी किया गया और विजयी हुए नए कोटेदार शिव प्रकाश के सपोर्टर पड़ाका फोड़ खुशी जाहिर की और गांव के निवासी पंकज विश्वकर्मा, कमलेश, प्रजापति ने बताया कि नए कोटेदार शिव प्रकाश की गांव के प्रति छवि बहुत अच्छी रही है और और ग्रामीणों को हर संभव मदद करते हैं और नए कोटेदार ने कहा कि हम ग्राम सभा सवरेजी के लोगों का हर संभव मदद करूंगा और मैं अपना काम पुरी निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा ।।


