गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 23 September 2019

RPPNEWS

कबड्डी में खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन



*आर.पी.पी.न्यूज़*
         संवाददाता नूर मोहम्मद : 

सदर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम सभा दरौली स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय टाइगर रिटर्न मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन का उद्घाटन जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सदर तहसील के कोषाध्यक्ष व पत्रकार सुशील शुक्ल ने किया।और कहा कि खेल से भाई चारे की भावना बढ़ती है तथा शारिरीक व मानसिक विकास होता है और गांवों की प्रतियां निखरी हैं।  खेले गए लीग मैच मे  देवरिया की टीम ने रामनगर बी को हरा  दस प्वाइंट से मैच जीता,  रामनगर ए की टीम  ने सेमराराजा को हरा  सोलह प्वाइंट से जीता,दरौली ने बहादुरगंज को बीस प्वाइंट ,नेपाल की टीम हरखपुरा को  चौदह प्वाइंट से , सोहनी कुशीनगर की टीम गोरखपुर को सोलह प्वाइंट से, पड़री खुर्द की टीम पनियहवा को पांच प्वाइंट से, मदनपुरा की टीम पोखरभिंडा को ग्यारह प्वाइंट से, कप्तानगंज की टीम धनेवाधनेइ को छः प्वाइंक से ,एमडी क्लब शिकारपुर ने टाइगर रिटर्न दरौली को एक प्वाइंट,आरसीबी भिसवा ए ने आरसीबी भिसवा बी को आठ प्वाइंट से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कमेेंट्री मुकेश पांंडेय व मुमताज ने किया। मैच रेफरी शैलेष पटेल व कमरुद्दीन सिद्दीकी रहे। इस प्रतियोगिता में   बीडीसी विजय गुप्ता, युवा नेता नागेंद्र मौर्य, संरक्षक जगदीश गुप्ता, अघ्यक्ष सुनील मौर्य, पूर्व बीडीसी अजय वर्मा ,मीडिया प्रभारी कैलाश सिंह ,विक्की सिंह, जगदीश गुप्ता,शमशाद,राजू प्रजापति, मोती जायसवाल,   सहित सभी ग्रामवासियों का योगदान रहा।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :