गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 15 September 2019

RPPNEWS

राजीव गांधी के जयंती के उपलक्ष्य में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित





*आर.पी.पी.न्यूज़*
          संवाददाता नूर मोहम्मद : 

आज जवाहर लाल नेहरू स्मारक पी जी कॉलेज में राजीव गांधी जी की 75 वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आज छात्र - छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया । प्रथम पुरस्कार श्री कमलेश कुमार भारती को लैपटॉप एवं द्वितीय पुरस्कार टैबलेट श्री अमित कुमार को मिला यह दोनों पुरस्कार श्री शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज भिटौली बाज़ार के छात्रों को मिला तीसरा पुरस्कार कुमारी सुमनी शर्मा को साइकिल मिली जो कि स्कॉलरशिप एकेडमी आनंदनगर की थी। इसके अतिरिक्त 57 बच्चों को कलाई घड़ी से सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह , पूर्व सांसद प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव शरद कुमार सिंह, जंत्री प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा, झिंकु चौधरी,गोपाल शाही, विधि नारायण वर्मा , विनोद यादव, सदा मोहन उपाध्याय, जिला संयोजक आलोक मल, सह संयोजक राकेश गुप्ता, रेनू गुप्ता ,विनोद सिंह, विराज वीर अभिमन्यु रामप्यारे प्रसाद ,अफजल अब्बासी, कपिल देव शुक्ला, विनय तिवारी ,जग्गू प्रसाद, अमरीश शाही , पुर्नवासी प्रसाद, इनायत खान, विजय अंगारा, मोहम्मद रिजवान, किरण जयसवाल सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :