*आर. पी.पी.न्यूज़*
घुघुली क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा गंगराई का मुख्य संपर्क नहर मार्ग जो पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से टूट पड़ा है जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। कईयों बार ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के कानों तक इस समस्या को पहुंचाने की पूरी कोशिश की लेकिन शासन के ऊपर जू तक नहीं रेंगा । जिसे हमारे न्यूज़ आर पी पी न्यूज़ के माध्यम से भी पूर्व में शासन को अवगत कराने का प्रयास किया गया था।लेकिन लगता है यहां के लोगों से सरकार का कोई लेना- देना नहीं है। आज इससे थक हारकर यहाँ के कुछ ग्रामीणों ने अपने हिम्मत के बल अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिये इस टूटे हुए पुल पर बांस बल्लियों के सहारे उस नहर के बहती धारा में अपने आवागमन हेतु बांस बल्ली का पुल बना दिया ।इस पूल के निर्माण में सहयोग देने में ग्राम गंगराई का छोटा सा टोला झुगवां के कुछ युवाओं नागेश्वर , पवन, भोला , बिट्टु , प्रदीप , विष्णु , राजन सहित तमाम युवाओं ने अपने साहस के बल पर इस पर पूल बना दिया।जिसे एक वैकल्पिक व्यवस्था कहा जा सकता है।


