आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता अभय पासवान :श्यामदेउरवा चौराहे के करीब मोहम्मदपुर पेट्रोल पम्प के पास रोड पर गढ़ा होने कारण बाइक सवार भुआल प्रसाद पिता धर्मराज उम्र 30साल नांबियार टोला महम्मदा थाना श्यामदेउरवा रोड पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गया l
मिली जानकारी के अनुसार साम को भुआल अपनी बाइक UP56K7159 से घर से श्यामदेउरवा बाजार करने आते समय श्यामदेउरवा पेट्रोल पम्प के पास रोड पर गढ़ा होने कारण अनियंत्रित हो कर गिर गए जिसके वजह से गंभीर चोटें आई ,और बाइक पूरी क्षतिग्रस्त हो गई ,मौके पर सूचना पा कर डायल 100 नम्बर की गाड़ी पहुची घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजी जहा डाक्टरो ने हालत गंभीर देख कर घायल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।



