गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 15 September 2019

RPP NEWS

महराजगंज: आपसी सौहार्द से मनाएंगे त्यौहार बैजौली के लोग

रिज़वानुल्लाह खान
आर.पी.पी न्यूज़:(परतावल) बैजौली में दोनों समुदाय का आपसी निर्णय, महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवां अंतर्गत ग्राम पंचायत बैजौली के हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने आज थाना श्यामदेउरवां परिसर में बैठ कर आपसी सुलह समझौता के आधार पर यह तय किया कि हम लोग अब अपना त्योहार आपसी भाई चारा के माहौल में मनाएंगे ताकि किसी को कोई तकलीफ न पहुंचे और न ही किसी के कारण भाई चारा में कोई खटास आये ,इस के लिए वह अपने अपने मोहल्लों में ही जोलुस व ताज़िया निकाल कर तय रास्ते से ही जायेंगे,समझौता में तय हुआ कि मुस्लिम समुदाय के लोग अपने मोहल्ला में ही ताज़िया और उस का जोलुस निकालेंगे औऱ वहीं से भक्कड़ के घर से पच्छिम होजाएंगे।
जब कि हिन्दू समुदाय के लोग अपना कोई भी जोलुस गांव के पच्छिम नही ले जाएँगे उन का जोलुस गांव के दख्खिन राम समुझ साहनी के घर के सामने से बनारसी टोलाहोते हुए प्राथमिक विधालय के रास्ते पश्चिम बाँसपार कोठी की तरफ जाएगा,इस समझौता के बाद अब गांव में त्योहारों पर शांति का माहौल कायम रहने की आशा है ।
बतादें की अभी बीते मोहर्रम जोलुस में ताज़िया जोलुस से एक ब्यक्ति के खपरैल मकान के कुछ खपरैल गिर गए थे जिस के कारण दोनों समुदाय में झगड़ा होते होते बचा पुलिस की मुस्तैदी और कुछ समझदारों के समय पर आजाने से शांति बनी ,इसी बीच आज हिन्दू समुदाय के महल्ले में जहां ताज़िया रखने का स्थान था कुछ लोग वहां निर्माण कार्य कर रहे थे जिस पर आपत्ति के बाद काम तो रुक गया परन्तु मामला तना तनी का था पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को थाना पर बुलाकर समझाने का प्रयास  किया ,जिस का परिणाम यह निकला कि अब दोनों समुदाय के लोग अपना अपना जोलुस अपने महल्ले तक ही सीमित रखने पर राजी हो गए,दोनों पक्ष से एक दर्जन से अधिक लोग समझौता पर हस्ताक्षर किए,मुस्लिम समुदाय से मु,इब्राहीन खान पहलवान,अब्दुर रऊफ,शाहिद,ऐनुद्दीन,ज़ैनुद्दीन खान,रियाजुद्दीन,अब्दुल्लाह,मु, अयूब खान,मुख्तार,
जब कि हिन्दू पक्ष से सुरेश निषाद,बासदेव,राम भवन,सुभाष,मित्तन,पुरुषोत्तम पांडेय,मेवा लाल,गणेश,आदि के नाम प्रमुख हैं।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :