*आर. पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
परतावल विकास खंड के दुर्गावती देवी इंटर कालेज भैंसा में वर्ष 2019में इंटर की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी अम्बरीश व उसके पिता महेंद्र जायसवाल को सोमवार को विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र मिश्र ने माला पहनाकर स्वागत किया।मालूम हो कि रविवार को अम्बरीश जायसवाल को लखनऊ स्थित डा. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में मेधा सम्मान समारोह में इक्कीस हजार रुपए नकद व टैबलेट,गोल्डमेडल,प्रशस्ति पत्र देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सम्मानित किया था। सोमवार को गांव धर्मपुर आने पर विद्यालय ने मेधा सम्मान समारोह आयोजित कर अम्बरीश की इस उपलब्धि पर सम्मान सहित माला पहनाकर स्वागत किया।विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाएं देखने को मिल रही हैं जिसका परिणाम अम्बरीश ने देखा दिया। प्रधानाचार्य दिनकर उपाध्याय ने कहा कि कठिन परिश्रम से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। उपप्रधानाचार्य व गणित प्रवक्ता सुशील शुक्ल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अम्बरीश जैसा बने जिसने कम संसाधन में बड़ी उपलब्धि हासिल की और गणित जैसे कठिन विषय में 98अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एस के शुक्ल, के एन दुबे,दिनेश पाठक, रमेश पटेल,रंजीत पटेल, महेंद्र उपाध्याय, अरविंद पांडेय, राजेंद्र कुमार,घनश्याम चौबे, दीनानाथ तिवारी, सीमा पांडेय, नंदनी पटेल,निधि जायसवाल,स्वाती पटेलआदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

