परतावल: ग्राम सभा छातीराम के कोटे के चुनाव निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश, परतावल ब्लॉक का किया घेराव
 |
| ब्लॉक पर प्रदर्शन करती महिलाएं |
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज(परतावल) परतावल ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम सभा छतीराम के कोटा का चुनाव दिनांक 27 सितम्बर 2019 को होने वाला था. पूरे छतीराम के ग्रामीण बड़े ही जुनून के साथ अपने-अपने प्रत्याशी को बिजयी बनाने के लिए परतावल ब्लॉक पहुँच चुके थे पूरे परतावल ब्लॉक में ग्रामीणों का सोर सराबा कोटेदारी के चुनाव को लेकर परतावल ब्लॉक में गूँज रहा था, परन्तु कोई भी अधिकारी को कोई भनक नही थी कि चुनाव कब होगा। इस बीच जिला प्रशासन सहित ब्लॉक के भी अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिली।
आपको बतातें चले कि छतीराम के ग्रामसभा का कोटेदारी किसी कारण निरस्त हो गया था, यहाँ ग्रामीणों को राशन मिलना बंद हो गया था,अब छतीराम के ग्रामीण प्रत्याशी खड़ा कर के कोटेदार को चुनना चाहते है। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन के तरफ से 27 सितम्बर को कोटेदारी का चुनाव होना था जब सभी ग्रामीण परतावल ब्लॉक पहुंचे तो वहाँ कोई चुनाव की खबर ही न थी, ब्लॉक पर सोर सराबा होने पर मौके पर पहुँचे परतावल चौंकी इंचार्ज पत्रकार बने नजर आ रहे थे, पब्लिक को कंट्रोल करने के वजाए साहब बिना वर्दी
 |
| लोगो को समझाते चौंकी इंचार्ज दिनेश पाण्डेय |
वीडियो बनाने पर लगे हुये थे। खबर लिखे जाने तक मामला संगीन नजर आ रहा है कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि कोटे के चुनाव का निरस्त होना एक राजनीतिक साजिश भी लग रही है, आपको यह भी बता दें की चुनाव के लिए कोई प्रशासन का लिखित आदेश नही दिया गया था। और जब सेकेरेट्री से सम्पर्क साधने की कोशिश हुई तो सेकेरेट्री साहब मीटिंग में होने का बहाना बना कर पल्ला झाड़ दीए। आर.पी.पी न्यूज़ की एसडीएम साहब से अपील है कि यह मामला संज्ञान में लें।
अभी तक नही मिला प्रशासन के तरफ से ग्रामीणों को जवाब की आखिर कब होगा कोटेदारी का चुनाव।
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |