संवाददाता नूर मोहम्मद :
सदर क्षेत्र के ग्रामसभा धनेवा - धनेई टोला पेटहिया की रहने वाली अमरावती पत्नी स्व. कैलाश चौधरी रविवार सुबह छः बजे अपनी भैंस नहलाने के लिये अपने घर के बगल में स्थित पोखरे में ले गयी । जहाँ पोखरे के किनारे ट्रांसफॉर्मर लगा है किसी फाल्टिंग के वजह से पूरे तालाब में करंट उतर गया जिससे अमरावती की भैंस को करंट लग जाने से तालाब में ही उसकी मौत हो गयी। अमरावती बहुत ही गरीब और बेसहारा है जिसकी तीन लड़कियां व एक लड़का है। जो अभी नाबालिग हैं।अब अमरावती के पास आय का कोई स्रोत न होने से वह और उसके बच्चे भूखमरी के कगार पर आ गये हैं ।उसने शासन से मदद की गुहार लगायी है।

