गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 17 October 2019

RPP NEWS

असलहा के दम पर 13 लाख रुपए लूट

असलहा के दम पर 13 लाख रुपए लूट


आर पी पी न्यूज़ : अरविंद यादव की रिपोर्ट -फरेंदा/महराजगंज महराजगंज के फरेंदा में  एचडीएफसी बैंक में गुरुवार दोपहर में चार बदमाशों ने असलहा के दम पर 13 लाख रुपए लूट फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही फरेंदा सर्किल की पुलिस वाहनों की सघन जांच शुरू करा दी। एसपी रोहित सिंह सजवान, एएसपी आशुतोष शुक्ल बैंक पर पहुंचे। सभी लोगों को बाहर कर जांच शुरू कर दिया।
चार बदमाश काउंटर पहुंचे, कैश लूट हो गए फरार
एसपी मौके पर पहुंचे,और
बैंक के अलावा शहर के सभी प्रमुख मार्ग पर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है। बैंक के कैशियर शिवम ओझा ने बताया कि वह गुरुवार को काउंटर पर बैठ कैश बांट रहे थे। इसी दौरान चार बदमाश बैंक के अंदर घुसते ही असलहा निकाल लिया। इससे लोगों में दहशत व भगदड़ मच गई।  बदमाश काउंटर के अंदर घुस गए।
काउंटर में कम पैसा देख चेस्ट खुलवाकर लूटा
चार बदमाश दो बाइक से एचडीएफसी बैंक पहुंचे थे। दो हेल्मेट पहने थे। दो बदमाश टोपी व चेहरे पर मास्क लगाए थे। चारों के पास दो-दो असलहा था। काउंटर पर पहुंच कैशियर पर असलहा तान दिया। काउंटर से पांच लाख रुपया लूटा। पैसा कम देख धमकाकर कर बदमाशों ने बैंक का चेस्ट खुलवाया। कुल 16 लाख रुपया लूटा, लेकिन इसमें से तीन लाख रुपया काउंटर पर ही छूट गया। 13 लाख रुपया लेकर चारों बदमाश फरार हो गए।
फरेंदा एचडीएफसी बैंक में 13 लाख रुपए लूट का मामला प्रकाश में आया है। छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रकरण में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मौक़े पर पुलिसअधीक्षक रोहित सिंह सजनवान एडिशनल एसपी ,एडीजी दावा शेरपा सहित पहुचे तथा घटना की जांच करने में जुट गए।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :