गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 13 October 2019

RPP NEWS

महराजगंज: रामपुर उत्सव 2019 का आयोजन

आर.पी.पी न्यूज़:(महराजगंज) रामपुर उत्सव 2019 का आयोजन महाराजगंज जनपद के सटे गांव रामपुर बुजुर्ग में 12 अक्टूबर 2019 को प्रारंभ हुआ इस उत्सव का आयोजन डॉ अमरनाथ द्वारा विगत 7 वर्षों से अनवरत किया जा रहा है उत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर श्रीकांत दीक्षित पूर्व प्रति कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर डॉक्टर वेद प्रकाश पांडे प्रतिष्ठित लेखक एवं पूर्व प्राचार्य किसान पीजी कॉलेज सेवरही कुशीनगर द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई इस अवसर पर विविध कार्यक्रम के साथ डॉ आशीष कुमार मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक अकबर कालीन सुबह इलाहाबाद का लोकार्पण सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे द्वारा किया गया  यह पुस्तक अकबर के काल के 12 सूबों में से सूबा  इलाहाबाद के 1556 से लेकर 1605 ईस्वी तक के सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक इतिहास पर विश्लेषणात्मक कार्य की अनुपम कृति है यह पुस्तक शोध छात्रों के लिए न केवल शोध कार्यो के लिए उपयोगी है अपितु इतिहास का अध्ययन करने वाले सभी छात्रों को क्षेत्रीय इतिहास जानने में काफी सहायक सिद्ध होगी इस अवसर पर डॉ घनश्याम पांडे विमल पांडे सी जे थामस विजय बहादुर सिंह ओम प्रकाश श्रीवास्तव डॉ घनश्याम शर्मा राजेंद्र जी एवं रामपुर गांव की सम्मानित जनता उपस्थित रही इस कार्यक्रम का संचालन जीएसवीएस इंटर कॉलेज की लेक्चरर अमरेंद्र शर्मा द्वारा बड़ी ही कुशलता के साथ किया गया

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :