राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुआ स्व ० सिंहासन यादव खेल-कूद प्रतियोगिता
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज(परतावल) परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा सिरसिया में आज से तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। जिससे दूर-दराज से आये हुए खिलाड़ी भी भाग ले रहें है, प्रतियोगिता के प्रथम दिन 1600 मीटर, 800 मीटर के दौड़ और कबड्डी का शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता में दौड़, तैराकी,कबड्डी, कुश्ती,लम्बी कूद जैसा कॉम्पटीशन होना है, किसी भी जनपद से खिलाड़ी आ कर इसमें भाग ले सकतें हैं। इस बीच खेल-कूद कार्यक्रम के संरक्षक डॉ०- हरिकेश बहादुर यादव ने बताया कि छः वर्षों से इस खेल-कूद प्रतियोगिता का संचालन हो रहा है जिसमे खिलाड़ियों का प्रतिभा को निखारने के प्रयास किया जा रहा है तथा जो खिलाड़ियों सबसे अव्वल होता है उसे जनपद स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास भी किया जाता है। इस तरह जनपद के युवाओं में तरह-तरह के खेल-कूद को लेकर काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। इस बीच संजय यादव, गोपाल यादव, विनय यादव,नीतीश यादव, महबूब अली इत्यादि लोग कार्यक्रम में उचित व्यवस्था बनाने हेतु मौजूद रहें।