गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 24 October 2019

RPPNEWS

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जताया ख़ुशी


आर. पी.पी.न्यूज़ 
     संवाददाता नूर मोहम्मद : 
राकेश गुप्ता प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस ने आज चौपरिया स्थित कार्यलय पर एक बैठक कर बताया की हरियणा और महाराष्ट्र का चुनावों का परिणाम कांग्रेस के लिया बहुत ही अच्छी रहा है  । सभी लोगों ने ख़ुशी जताया और मिठाई बांटा गया ।और साथ ही उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर प्रत्याशी आगे हैं।और अकेले ही चुनाव लड़ा गया है उस हिसाब से वोट प्रतिशत बढ़ा है।
जनता ने दिखा दिया है की केंद्र और प्रदेश के लोग बीजेपी के नीतियों से नाखुश है। और ये सरकार सिर्फ अमीरो के लिए काम कर रही है इनको न तो किसानो के आत्महत्या से कोई फर्क है ! न तो नौजवानो के बेरोजगारी से ! चारो तरफ बढ़ते अपराध से जनता त्रस्त है।! प्रतिदिन हो रहे नौकरियों में कटौतियों से जहा देखो वही जनता परेशांन है और बीजेपी के नेता माला मॉल हो रहे हैं। कभी होमगॉर्ड की नौकरियों की कटौती ,कभी शिक्षमित्रों के ऊपर लाठीचार्ज ,कभी वकीलों पर मुकदमा तमाम जमीनी हकीकत में बीजेपी सरकार फेल है ।
मंहगाई से लेकर नोटबंदी और जी एस टी से उधोगधंधो में मंडी और सरकार चुनाव के पहले पेपरों में  विज्ञापन के माध्यम से अपनी उपलब्धियां बता रहा है। और वास्तकविता में सब जीरो है ।
आज के परिणाम से ये तय हो गया है की आने वाला २०२० और २०२४ में बीजेपी का जाना तय है । देश की अर्थव्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही। १२५ करोड़ देशवासियो का भविष्य खतरे में डाल दिया गया है।
इस मौके पर सर्वेश तिवारी ,गोविन्द गुप्ता  ,सुर्यप्रतप त्रिपाठी ,सुनील ,मनोज के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :