*पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मनाई गई गांधी और शास्त्री की जयंती*
आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता राम आशीष मौर्या -आज दिनांक 02 अक्टूबर 2019 को पनियरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जड़ार के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय पर महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी , सर्व प्रथम बच्चों द्वारा घोष दल के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी ,बच्चे गगन भेदी नारे लगाते हुए गांव के गलियारों में लोगों को साफ सफाई के बारे में बताते चल रहे थे ,यह प्रभात फेरी पुनः विद्यालय परिसर पहुंची , जहां सेवानिवृत्त शिक्षक शिवशंकर मौर्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया , तत्पश्चात गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पटेल द्वारा माला धूप व पुष्प अर्पित कर किया गया , इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी के प्रिय भजन - रघुपति राघव राजाराम राम , पतित पावन सीताराम ,ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान ।। से हुआ । तत्पश्चात प्रमोद कुमार पटेल ने सभी बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श अपनाने का आह्वान किया और उसके बाद वर्तमान संस्कृति नामक विषय पर कराया गया , बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक रोकने के लिए शपथ दिलाई गयी , कबड्डी खो खो खेलकूद का भी आयोजन किया गया इस मौके कैलाश गुप्त ,प्रान्जलि मणि , संदीप शर्मा प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक नागेंद्र,अजीत कुमार ,यासमीन तबरेज ,जयप्रकाश ,महेंद्र ,पूनम यादव ,रम्भावती,श्रीराम सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।