*आर.पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
बांकी वन रेंज पनियरा के धवई बीट के वन दरोगा अजीत पति त्रिपाठी आज सुबह नटवा कंपार्ट न. 2 में गश्त कर रहे थे।गस्त के दौरान उन्हें एक हिरन का बच्चा मिला जो अभी देखने में नवजात लग रहा है।वन दरोगा अजीत पति त्रिपाठी हिरन के बच्चे को अपने साथ लेकर आये।जहां दूध का व्यवस्था कर उसे दूध पिलाया गया ।और उनके द्वारा देख-रेख किया जा रहा है व पालने की की व्यवस्था की जा रही है।


