आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद
आज दिनांक 22.10.2019 को आर0के0 मोटर्स द्वारा रॉयल एनफील्ड का न्यू स्टूडियो (शोरुम) परतावल बाजार (गोरखपुर रोड), महराजगंज में शुभारंभ किया गया।शोरूम का फ़ीता श्री तुलसी राम गुप्ता जी ने काटकर उदघाटन किया।साथ ही ऐश्वर्या यादव ,उमेश गुप्ता ,भगवान यादव ,अशोक यादव ,दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
श्री राकेश गुप्ता, एम0डी0- आर0के0 मोटर्स ने उक्त न्यू स्टूडियो (शोरूम) के शुभारंभ के मौके पर अपनी वक्तव्य में कहा कि अब परतावल बाजार के आस-पास क्षेत्र के रॉयल एनफील्ड के ग्राहकों के लिये सुनहरा मौका होगा, क्योंकि अब रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीद चुके ग्राहकों को अपनी किसी भी समस्या/सर्विस हेतु महराजगंज आने की आवश्यकता नही होगी।और इस न्यू स्टूडियो (शोरूम) पर रॉयल एनफील्ड की हर प्रकार की वैरियंट की बाइक के साथ-साथ रॉयल एनफील्ड के हर पार्ट्स एवं राइड के लिए हर संसाधन उपलब्ध रहेगी, जिससे इच्छुक लोग अपने मन पसंद की रॉयल एनफील्ड की बाइक इसी शोरूम से ले सकते हैं।
उक्त मौके पर परतावल क्षेत्र के रॉयल एनफील्ड के तमाम नये/पुराने ग्राहकों के साथ-साथ रॉयल एनफील्ड के एरिया मैनेजर एवं मैनेजर अदेश पटेल, वशिष्ट सिंह, उमेश पटेल, शिवानी, प्रियंका भारती आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।


