आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
जनपद महराजगंज के सोहगीबरवा पकड़ी रेंज के महलगंज वन क्षेत्र में आज करीब साढ़े ग्यारह बजे एक अज़गर सांप हिरन को देखते ही देखते निगल गया । मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गैंगवार वन दरोगा नित्यानंद, वन दारोगा मोहन सिंह सहित अन्य वन कर्मचारी उपस्थित रहे । हिरन को निगलने के बाद अजगर सांप को वन कर्मचारियों ने जंगल मे छोड़ दिया है।

