तेज रफ्तार दो बाइको की आपस में टक्कर, पाँच लोग जख्मी
आर पी पी न्यूज़ : अरविन्द यादव की रिपोर्ट -निचलौल- आज दोपहर में ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ठूठीबारी निचलौल मार्ग पर जमुई शुगर मिल के पास दो बाइक की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें से 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली खबर के अनुसार मैजिक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक दूसरी बाइक से आपस में टकरा गई दोनों बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने डायल 100 नंबर पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहा गंभीर रूप से घायल परसा मलिक निवासी शुभदयाल गुप्ता उम्र 22 वर्ष तथा विशाल खरवार पुत्र गुड्डू खरवार उम्र 20 वर्ष निवासी नारी टोला सिसवा बाजार और एक अज्ञात को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया गया । वही 20 वर्षीय सतीश पासवान पुत्र उत्तम पासवान और 22 वर्षीय साहिल पुत्र सईद निवासी परसा मलिक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में चल रहा है। मोटरसाइकिल की भिड़ंत बहुत जबरदस्त थी ।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल ठूठीबारी छोटेलाल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गए है।