अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने दिया अध्यापकों को दिवाली का तोहफा
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने दिया अध्यापकों को दिवाली का तोहफा
 |
| जिला अल्पसंख्यक अधिकारी |
आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज जनपद के नव नियुक्त तेज़ तर्रार जिला अल्पसंख्यक संख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने जनपद के समस्त अनुदानित मदरसों के अध्यापकों को दिवाली का तोहफा दिया है शासन का निर्देश था कि 25 अक्टूबर तक वेतन हर हाल में दे दिया जाए,अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दिवाली पर्व को देखते हुए मदरसों के प्रधानाचार्यों को 21 तक बिल प्रेषित करने के आदेश दिए थे,कार्यालय के बड़े बाबू बृज भूषण पटेल ने कड़ी मेहनत करते हुए 21 अनुदानित मदरसों के वेतन बिल तैयार कर कोषागार को समय से प्रेषित कर आज 25 को वेतन समस्त अध्यापकों के बैंक खाता में ट्रांसफर करा दिए,जिस से मदारिस के अध्यापकों में समय से पहले वेतन मिल जाने से खुशी ब्याप्त है तथा सब ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा बड़े बाबू बृज भूषण पटेल का आभार ब्यक्त किया है,अल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया महराजगंज के जिलाध्यक्ष मौलाना गयासुद्दीन खान निज़ामी ने अध्यापकों को दिवाली के अवसर पर समस्त शिक्षकों,कर्मचारियों की भांति वेतन दे दिए जाने पर अल्पसंख्यक कार्यालय का शुक्रिया अदा करते हुई बधाई दी है।
 |
| बड़े बाबू बृज भूषण पटेल जी |
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |