रिपोर्ट: राजन पटेल:
आर.पी.पी न्यूज़:(परतावल) श्यामदेउरवां थाना क्षेत्रा अन्तर्गत ग्राम सभा पकड़ी दीक्षित चैराहे और पिपरा खादर के बीच मे मदरसा स्कूल के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हालत गम्भीर हो गई है। युवक अपने दो पहिया वाहन बुलेट से परतावल निचलौल मार्ग से जा रहा था। ये घटना करीब 4 बजे हुई थी, युवक करीब एक घण्टे से तड़प रहा था लेकिन कानूनी डर के कारण वहाँ उपस्थित लोग उसकी कोई मदद नही कर रहें थे सिवाय तमाशा देखने के। कुछ लोगो द्वारा बताया गया कि एंबुलेंस और डायल 100 से संपर्क करने की कोशिश किया गया लेकिन दोनों का नम्बर नही लगा। गनीमत ये हुआ कि एक अज्ञात युवक हिम्मत कर के घायल युवक का मोबाईल निकल लेकिन मोबाईल में पासवर्ड लगाने के कारण किसी परिजन से संपर्क नही हो पाई, अज्ञात युवक ने अपने दिमाग का उपयोग करते हुए घायल युवक के वाहन संख्या UP56AB9725 का इंटरनेट से रेजिस्ट्रेशन चेक कर कॉपनी से बात की और कम्पनी द्वारा दिये हुए नंबर पर परिजनों से बात कर एक्सीडेंट की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने निजी वाहन की व्यवस्था कर परतावल सीएचसी केन्द्र ईलाज के लिए ले गए। हादसा इतना भयानक था कि हेलमेट पहनने के बाउजूद भी युवक के दोनों कान से खून निकल रहा था, और जिस वाहन ने टक्कर मारी थी उसको भी गंभीर चोट आईं थी परन्तु वह मौका पाकर भाग निकला। सूत्रों से पता चला है कि घायल युवक भावसागड़ा निवासी था और सेना का जवान है छुट्टी पर आया था।