आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद -गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री अवधेश यादव जी कल दिनांक 17 अक्टूबर 2019 दिन बृहस्पतिवार को जिला पार्टी कार्यालय पर आ रहे हैं ।1.00 PM से आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। पार्टी के सभी पूर्व विधायक गण, पूर्व प्रत्याशी, निवर्तमान वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के सभी निवर्तमान व पूर्व जिला अध्यक्ष गण, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ नेताओ आदि की उपस्थिति अनिवार्य है।

