गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 21 October 2019

RPP NEWS

हियुवा ने कमलेश तिवारी की हत्या की कड़ी आलोचना की

 हियुवा ने कमलेश तिवारी की हत्या की   कड़ी आलोचना  की 

आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता राम आशीष - नौतनवा  हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या की जितनी भी निंदा की जाए कम है।
उक्त बातें रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे ने नौतनवा स्थित संगठन कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं।
श्री पांडे ने कहा कि इस घटना में हिंदू व राष्ट्र विरोधी शक्तियों गठजोड़ से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज मुख्यमंत्री हैं ऐसे में हत्यारा कोई भी हो और कितनी भी पहुंच क्यों नहीं रखता हो हर हाल में उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
घटना में संलिप्त व्यक्ति किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगा, जिन लोगों ने पर्दे के पीछे से भी खेल खेला है वह भी बेनकाब होंगे। आताताई शायद या भूल गए कि जब एक हिंदू नेता किसी हिंदू विरोधी व राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हाथ शहीद होता है तो उसके स्थान पर हजारों की संख्या में हिंदू नेता तत्काल पैदा हो जाते हैं, भले ही कमलेश तिवारी की हत्या हो गई लेकिन कमलेश तिवारी का स्थान रिक्त नहीं रहेगा। उनके स्थान को पूरा करने के लिए हजारों की संख्या में हिंदू नौजवान आगे आएंगे। योगी जी की सरकार दोषियों के ऊपर ऐसी कार्रवाई करेगी कि फिर कोई भी हत्यारा इस तरह की घटना करने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक जायसवाल ने भी घटना की निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत बताया।
इस बैठक में ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्त ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश साहनी, सीताराम मिश्रा, रामप्यारे यादव, महेंद्र भारती, संतोष तिवारी, राधेश्याम शर्मा, आदि लोग शामिल रहे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :