गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 25 October 2019

RPPNEWS

पटाखा मुक्त दीपावली मनाने की शपथ दिलाई


आर. पी.पी.न्यूज़
    संवाददाता नूर मोहम्मद  
दुर्गावती देवी इंटर कालेज प्रयाग नगर भैंसा में शुक्रवार को विद्यालय में दीप उत्सव मनाया गया।इसके पूर्व विद्यालय  के उपप्रधानाचार्य सुशील शुक्ल ने छात्र छात्राओं को   पटाखे मुक्त दीपावली मनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार है। पटाखे फोड़ने से न केवल वातावरण में जहर फैलता है बल्कि बड़ा हादसा भी हो सकता है। दीपावली पर दिये जलाने के साथ सफाई अभियान जरूर चलाएं। इस अवसर पर विद्यालय  के प्रधानाचार्य दिनकर उपाध्याय
 की अध्यक्षता में हुए आयोजन में स्कूली छात्राओं  ने रंगोली व दिये बनाए।दीपावली उत्सव पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता करवाई गई।  छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया।  अपने क्लास रूम सहित परिसर में सफाई अभियान चलाया तथा अपने हाथों से तैयार सजावटी समान से कक्षों को सजाया। इस अवसर पर विद्यालय के  धनंजय पांडेय, राजेश कुमार तिवारी, दिनेश पाठक, दीनानाथ तिवारी, रमेश पटेल, कृष्णानंद दुबे, रंजीत पटेल ,पीके वर्मा, महेंद्र उपाध्याय, बिंदु पांडे करुणा मणि पटेल,सीमा पांडेय, रोली, अमृता,  निधि जायसवाल, स्वाति पटेल, नंदिनी पटेल,शालिनी सिंह, ऊषा सिंह आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :