*आर. पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
भिटौली, महाराजगंज
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर शेषनाथ पुत्र फुलबदन व दीना नाथ पुत्र महेंद्र ने स्थानीय गांव निवासी संजय पुत्र मुखलाल को दरवाजे पर चढ़कर गाली देते हुए मारा पीटा।बीच बचाव करने गए कृष्णमोहन जायसवाल को भी दोनों दबंगों ने गाली गुप्ता देते हुए मारने की धमकी दी। जिससे संजय घायल हो गए लोगों के शोर मचाने पर यह दोनों भागे।कृष्णमोहन ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बावत सदर कोतवाल का कहना हैं कि मामला संज्ञान में है कार्रवाई की जाएगी।

