आर.पी.पी न्यूज़:(पनियरा) महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा जंगल बड़हरा टोला चौरी के ग्राम में छः माह के बच्चे का शव पास नहर पर मिलने से गांव में कोहराम मच गया है, सशुराल में आये एक युवक ने अपने दूध मुहे बच्चे को लेकर रात में फरार हो गया था, जिसको रात भर परिजन खोजते -खोजते परेशान हो गए। तक़रीबन 24 घंटे बाद खोजे जाने पर बच्चे का शव नहर किनारे कुछ दूर पर मिला बच्चे का शव छत -विचत स्थिति में मिला है, समाचार लिखे जाने तक कोई कानूनी कार्यवाही की सूचना नही मिली है।

