गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 21 November 2019

RPP NEWS

शिवसेना ने फिर दोहराया- '1 दिसंबर से पहले सरकार, हमारी पार्टी का ही होगा सीएम'

शिवसेना ने फिर दोहराया- '1 दिसंबर से पहले सरकार, हमारी पार्टी का ही होगा सीएम'


आर पी पी न्यूज़ : डिजिटल डेस्क -महाराष्ट्र में सरकार बनाने की हलचल के बीच आज फिर शिवसेना ने जल्द सरकार गठन का भरोसा जताया। पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने आज फिर शिवसेना के सीएम बनने और कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन होने की उम्मीद जताई। रावत ने कहा कि सरकार बनाने की घड़ी अब नजदीक आ गई है और 1 दिसंबर से पहले सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस बीच आज महाराष्ट्र की स्थिति पर चर्चा के लिए कांग्रेस वर्किंग कमिटी की भी बैठक है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे ने हमेशा संविधान के दायरे में रहकर महाराष्ट्र के विकास के लिए आगे बढ़ने का नारा दिया था। राउत ने कहा, 'कल कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर बहुत सकारात्मक माहौल में हुई। मीटिंग काफी अच्छी रही और इसलिए हम आनेवाले दिनों में एक मजबूत सरकार के साथ आगे बढ़ेंगे।' सीएम पद की मांग लेकर बीजेपी से अलग हुई शिवसेना ने एक बार फिर दोहराया कि प्रदेश में उनकी पार्टी का ही सीएम होगा। उन्होंने कहा, 'अगले कुछ दिनों में सरकार की तस्वीर पूरी तरह से साफ होगी। मुख्यमंत्री हमारी ही पार्टी का होगा।'

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :