गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 27 November 2019

RPPNEWS

सेवानिवृत्त डीपीआरओ सहित 130 गांव के सचिवों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज



आर. पी.पी.न्यूज़ 
   संवाददाता नूर मोहम्मद : 
महाराजगंज :
जनपद के ग्राम पंचायतों में परफॉर्मेंस ग्रांट देने में मानकों की अनदेखी की गई थी। जांच पड़ताल में धांधली उजागर हुई तो 130 गांवों के ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी एवं सेवानिवृत डीपीआरओ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धारा के तहत कोतवाली सदर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर की ओर से एसपी महराजगंज को पत्र भेजकर केस दर्ज करने का अनुरोध किया गया। जिस पर यह कार्रवाई हुई है।

वर्ष 2016-17 में 14 वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त होने वाली परफॉर्मेंस ग्रांट की धनराशि के आवंटन में मानक की अनदेखी कर दी गई थी। इस प्रकरण की जांच सतर्कता अधिष्ठान की ओर से की गई। जांच में पाया गया कि तत्कालीन जिला पंचायती राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी एवं संबंधित गांवों के ग्राम पंचायत सचिव परफॉर्मेंस ग्रांट देने के लिए ग्राम पंचायतों की पत्रता का ध्यान नहीं दिया। इससे संबंधित अधिकारियों की दायित्व के प्रति लापरवाही सामने आई।

जांच के सभी तथ्य सामने आने पर पता चला की अधिकारियों ने नियम कानून का जरा भी ख्याल नहीं रखा जिससे अभिसूचना सेंटर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। जिसपर तत्कालीन डीपीआरओ दिनेंद्र प्रकाश शर्मा (सेवानिवृत) निवासी 440-4 जागृति विहार, मेरठ, सहायक विकास अधिकारियों, संबंधित गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी पर केस दर्ज हुआ है।

निचलौल के 15, मिठौरा 4, बृजमनगंज के 48, फरेंदा के 12, पनियरा के 18 एवं सिसवा ब्लॉक के 33 गांवों में परफारमेंस ग्रांट देने को लेकर वर्ष 2016-17 में गड़बड़ी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार संबंधित अधिकारियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :