परतावल: बैंक की सुरक्षा साहब के टोपी के हवाले, ड्यूटी पर लगा जवान 1 घंटे से गायब
 |
| कुर्सी पर टोपी रख पुलिस कर्मी गायब |
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज(परतावल) श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल चौक में गोरखपुर रोड पर स्थित पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में लगे पुलिस कर्मी की टोपी ही काफी है बैंक की सुरक्षा के लिए, जी हाँ। ये बात हम नही उपरोक्त तस्वीर ही दर्शाती है। आपको बता दें कि जिले में फरेंदा बैंक लूट कांड होने के बाद एक तरफ पुलिस प्रशासन लगातार बैंकों की सुरक्षा को लेकर बैंक में आने जाने वाले व्यक्तियों की गहन चेकिंग तथा पूछ-ताछ करती है तो वहीं कुछ गैर जिम्मेदार पुलिस वाले पुलिस की छवि खराब कर रहें है। कुछ इसी तरह देखने को मिला है परतावल चौक में स्थित गोरखपुर रोड पर पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की। जहाँ बैंक में एक पुलिस जवान की ड्यूटी लगी थी और वे साहब अपनी टोपी बैंक के बाहर लगी कुर्सी पर रख कर शायद किसी और कार्य मे व्यस्त थे। बैंक में लगे सुरक्षा को लेकर बैंक मैनेजर भले ही निर्भीक हो परन्तु ये सवाल तो उठेगा ही कि क्या बैंक की सुरक्षा सिर्फ दिखाने के लिए होती है क्या?
परतावल क्षेत्र में चौकी प्रभारी रामचरण काफी सक्रिय है लेकिन कुछ पुलिस के जवान अपनी जिम्मेदारियों से मुकरते नजर आ रहें है।
 |
| कुर्सी पर रखा टोपी |
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |