आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
आज हरपुर चौक स्थित इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में बाल दिवस मनाया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। 1930 और 1940 के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। बच्चों में जवाहरलाल नेहरू खासे प्रिय थे । बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे।जवाहरलाल नेहरू स्वतन्त्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे । इसके अलावा वे एक विद्वान और लेखक भी थे।नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। जिसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय में विभिन्न खेल व प्रतियोगिता कराया गया जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अफ़लाक अहमद खान, वरिष्ठ अध्यापक ए पी पाण्डेय, अकील अहमद खान,केशव यादव,बदरुज्जामा खान, राम अचल,नूर मोहम्मद, उमेश सिंह,रविन्द्र यादव, बशिष्ठ यादव,बदरुज्जमा खान सहित तमाम शिक्षक ,शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।

