आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता रिवाजनुल्लाह खान- पराली बना जी का जंजाल रास्ते हुए अवरुद्ध ,जिला प्रसाशन से पराली गौशालाओं में भेजवाने की अपील, महराजगंज थाना क्षेत्र श्यामदेउरवां अंतर्गत लग भग सभी ग्राम सभा के किसान इस समय धान की पराली को लेकर अत्यंत कठिनाई के दौर से गुज़र रहे हैं जहां उन्हें धान की पराली कटवाने के लिए 1000रुपये बिगहा आलग से देना पड़ रहा है वही इस कटी पराली को खेत से अलग रखवाने हेतु 1000 रुपये बिगहा खर्च करना पड़ रहा है,इस समय पराली को लेकर सब से मुसीबत में आम राहगीर व किसान हैं। बैरिया बैजौली,बुधिराम पुर अमवां,महदेवां,तरकुलवां सोनकटिया बड़हरा गंजन,मुरकटिया,आदि गाँव मे समस्त चकरोड, व सम्पर्क मार्ग इस समय पराली से पटे पड़े हैं उस पर चलना दुभर हो गया है रात्रि के समय मे पैदल व साइकल, मोटर साइकिल सवार जान जोखिम में डाल कर किसी तरह से अपने घरों व गंतब्य स्थल को पहुंच रहे हैं,,जिला प्रसाशन के आदेश के कारण किसान पराली जलाने से रुक गए हैं और उन्हें इकठ्ठा कर सड़को पर रख रहे है जिस कारण तमाम रास्ते चकरोड सड़क अवरुद्ध होते जा रहे हैं साथ ही बड़ी दुर्घटना की दावत दे रहे हैं। किसानों का जिला प्रसाशन से मुतालबा है कि वह तमाम पराली इकठ्ठा करवाकर गौशालाओं में भेजवाने की सरकारी स्तर से ब्यवस्था कराने की कृपा करें ताकि सड़के भी साफ रहैं और गायों के लिए मुफ्त में भरपूर चारा भी इकठ्ठा हो जाये|

