आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
भिटौली (महराजगंज) 16नवम्बर भिटौली पोस्ट ऑफिस का कार्य बाधित मेन गेट पर इन्टरनेट फेल है का नोटिस चिपकाया गया है।
प्राप्त खबर के अनुसार भिटौली पोस्ट ऑफिस पर विगत एक सप्ताह से इन्टरनेट सुविधा सुचारु रुप से न मिलने के कारण लेन देन से लेकर चिठ्ठी पत्री का समय से न मिल पाना आम लोगो के सामने बहुत बड़ी समस्या बन गयी है।
इस सम्बन्ध मे जब एस पी एम सी पी चौधरी से पूछा गया तो उन्हों ने बताया कि एक सप्ताह से सिफी मशीन बन्द है । इसका प्रमुख कारण मशीन मे लगा डाटा कार्ड आइडिया का है जो नेटवर्क मे नही रहता है अगर रहता भी है तो कट कट कर आता है। पब्लिक परेशान है आये दिन कर्मचारी व जनता के बीच नोक झोक व गाली गलौज होना आम बात हो गयी है। नेटवर्क सही न होने से जनता मायूस हो वापस जा रहे हैं।
ऐसी परिस्थिति मे समय रहते विभाग ने नही चेता तो किसी भी समय पोस्ट ऑफिस भिटौली पर कोई भी घटना अप्रिय घट सकती है।


